भारत

MP: मुख्यमंत्री का कलेक्टरों को निर्देश, कुओं और बावड़ी की सूची बनाएं

jantaserishta.com
3 April 2023 10:37 AM IST
MP: मुख्यमंत्री का कलेक्टरों को निर्देश, कुओं और बावड़ी की सूची बनाएं
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर में बावड़ी की छत धंसने से 36 लोगों की मौत होने के बाद से सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिला कलेक्टरों को परंपरागत प्राचीन कुओं और बावड़ियों को चिन्हित कर सूची बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन कुओं और बावड़ियों को बिना भरे कवर कर दिया गया है, उनके प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। यदि ऐसा कोई स्थान है, तो उन्हें खुलवा कर ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे दुर्घटना की कोई संभावना न रहे। जरूरत हो तो ऐसे स्थानों के चारों ओर बाउंड्रीवाल, फेंसिंग या मुंडेर बनवाई जाए। स्थानीय बुजुर्ग लोगों से भी कुओं और बावड़ियों की जानकारी प्राप्त की जाए। यह सुनिश्चित करें कि इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति प्रदेश में कहीं भी न हो।
मुख्यमंत्री चौहान जिला कलेक्टरों को निवास-कार्यालय से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि खुले बोर के प्रति सतर्क रहें। शासकीय और निजी भूमि पर स्थित ऐसे बोर को चिन्हित किया जाए। शासकीय भूमि पर खुला बोर मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और निजी भूमि पर बोर खुला होने पर संबंधित भूमि स्वामी पर कार्यवाही की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story