भारत

मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, प्रधानमंत्री के खिलाफ BJP में हो सकती है बगावत

jantaserishta.com
12 Aug 2023 5:25 PM IST
मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, प्रधानमंत्री के खिलाफ BJP में हो सकती है बगावत
x

फाइल फोटो

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री के खिलाफ बगावत हो सकती है। क्योंकि पार्टी में उनका सम्मान कम हुआ है। हालांकि यह बात उन्होंने किस आधार पर कही, यह स्पष्ट नहीं किया। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी के किसी भी बड़े नेता से पूछ लीजिए कि उनकी पार्टी की मीटिंगों में किस तरह के हालात बन गए हैं। पहले उनकी पार्टी की संसदीय दल की मीटिंग में क्या हालत हुआ करते थे। वहीं अब किस तरह के हालत बन गए है। आप लोग पता कर लीजिए, हकीकत जान जाएंगे। पहले और अब में मोदी जी को लेकर किस तरह के हालात बदल गए है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो। लेकिन जिस तरह सोच उनकी है। उसके बाद अब उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है। आपके खिलाफ धीरे-धीरे रिवॉर्ट (बगावत) हो सकता है।
गहलोत ने कहा कि हम सुनते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इनके बीच नहीं बन रही है। लेकिन हमें क्या मतलब इनके बीच बने या ना बने। हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि भारत देश एक और अखंड रहे। उसके लिए पूरे देशवासियों को चाहिए कि वह किसी भी पार्टी या विचारधारा के क्यों ना हो। सबको देश प्रेम और भारत माता के लिए एकजुट रहना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story