भारत
मुख्यमंत्री का बड़ा दावा, 2 मुसलमानों ने...जानें पूरी बात
jantaserishta.com
25 March 2024 4:09 PM IST

x
उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासकों, सांस्कृतिक नायकों और अधिकारियों ने देश के इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मलप्पुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे को लेकर सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नारों को सबसे पहले 2 मुसलमानों ने लगाए थे और ऐसे में क्या संघ परिवार इन नारों को त्याग देगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विजयन ने उत्तर केरल के मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासकों, सांस्कृतिक नायकों और अधिकारियों ने देश के इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विजयन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अजीमुल्ला खान नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने ‘भारत माता की जय’ का नारा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यहां आए संघ परिवार के कुछ नेताओं ने अपने सामने बैठे लोगों से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को कहा। यह नारा किसने इजात किया था? मुझे नहीं पता कि संघ परिवार को यह जानकारी है कि उस व्यक्ति का नाम अजीमुल्ला खान था।’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह नहीं पता कि संघ परिवार के लोग इस नारे का इस्तेमाल बंद करेंगे या नहीं क्योंकि यह नारा एक मुस्लिम ने लगाया था।
पिनराई विजयन विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ राज्य में माकपा की ओर से आयोजित लगातार चौथी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबिद हसन नाम के एक पुराने राजनयिक ने सबसे पहले ‘जय हिंद’ का नारा लगाया था। विजयन के अनुसार, मुगल सम्राट शाहजहां के बेटे दारा शिकोह की ओर से मूल संस्कृत पाठ से 50 से अधिक उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया गया, जिससे भारतीय ग्रंथों को दुनिया भर में पहुंचाने में मदद मिली थी। उन्होंने कहा कि भारत से मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की वकालत करने वाले संघ परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक संदर्भ से परिचित होना चाहिए।
Tagsकेरल मुख्यमंत्रीपिनराई विजयनकेरलसंघ परिवारKerala Chief MinisterPinarayi VijayanKeralaSangh Parivar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





