भारत

मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई

jantaserishta.com
8 March 2023 11:27 AM IST
मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई
x
गोरखपुर (आईएएनएस)| गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई देता हूं, होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है कि आप किसी प्रकार की घृणा, ईष्र्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं।
इससे पहले, श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से सोमवार को होलिका दहन की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग होली के गीतों पर नाचते-गाते नजर आए। जिधर से शोभायात्रा निकली वहां माहौल होलीमय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती करने के बाद फूलों की होली खेलकर किया।
शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा, फिर बैंड-बाजा और अंत में भक्त प्रहलाद व होलिका की झांकी चल रही थी। इस दौरान होली के गीतों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story