भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

jantaserishta.com
16 July 2023 9:33 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
x

फाइल फोटो

यूजर खालिद कुरेशी ने सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की मॉनिटरिंग टीम ने शनिवार शाम को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर में कांस्टेबल राजेश तिवारी ने कहा कि उन्होंने एक ट्वीट देखा, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। “अधिवक्ता कल्पना श्रीवास्तव के हैंडल से एक ट्विटर पोस्ट में कहा गया कि एक यूजर खालिद कुरेशी ने सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
तिवारी ने कहा, "महिला वकील ने यह भी कहा कि यूजन ने अपने कुछ अपमानजनक पोस्ट हटा दिए हैं।" साइबर सेल के प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम खान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story