भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों, जनता और अधिकारियों के साथ बैठक की

Nilmani Pal
11 Sept 2022 3:30 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों, जनता और अधिकारियों के साथ बैठक की
x

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों, जनता और अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने बागपत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मवी कलां गांव में मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्षण किया.

बागपत सीएचसी में जिस हेल्थ एटीएम का सीएम योगी ने उद्घाटन किया है, उससे लगभग 52 तरह की जांच की जाएंगी। मशीन से एटीएम मशीन की तरह मरीज की जांच रिपोर्ट निकलेगी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीएचसी में इस हेल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन किया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि सीएचसी पर लगने वाली हेल्थ एटीएम मशीन से रैपिड डायग्नास्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नाक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, एचआईवी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, डेंगू, मलेरिया, आक्सीजन का लेवल, प्रेगनेंसी, फैट, प्रोटीन, गुर्दे व मूत्र की जांच सहित 52 जांचें होंगी।

मशीन लगने पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हेल्थ एटीएम पर एक कर्मी मौजूद रहेगा, जो मरीजों की जांच करेगा। जांच के बाद एटीएम मशीन की तरह ही इससे जांच रिपोर्ट पर्ची निकलेगी। यह मशीन मरीज की जांच के बाद उसका डायट चार्ट और मेंटल स्ट्रेस के बारे में जानकारी देगी।

Next Story