मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा का हवाई निरीक्षण किया

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा का हवाई निरिक्षण किया। pic.twitter.com/TutgJKSJ36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
बागपत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांवड़ रूट का सीएम योगी ने निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर हरिद्वार हाइवे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा होते हुए चौक के ऊपर से गुजरा। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा, औघड़नाथ मंदिर पर फूलों की वर्षा करते हुए हेलीकॉप्टर एनसीआर की तरफ निकल गया। इस दौरान सीएम योगी ने बागपत के पूरा महादेव का भी किया निरीक्षण किया। आसमान से पुष्पों को गिरते देख शिवभक्तों ने हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। मुजफ्फरनगर के खतौली बाईपास पर शिवभक्तों पर फूलों की बारिश की गई। पूरे क्षेत्र में पुष्प वर्षा के दौरान अलग की नजारा दिखा।
#WATCH | Uttar Pradesh | Meerut's IG Range Praveen Kumar and DM Deepak Meena showered flower petals on kanwariyas, through helicopter pic.twitter.com/WI1ggxXCfh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





