भारत

बलिया में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ

Rani Sahu
11 Dec 2021 11:22 PM IST
बलिया में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ
x
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही बीजेपी जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही बीजेपी जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है. इसीलिए उसने छह रथ यात्राएं करने का फैसला लिया है. 19 दिसम्बर को एक ही दिन यूपी के 5 अलग अलग इलाकों से रथयात्रा की शुरुआत होगी. जबकि छठवां जनविश्वास यात्रा 20 दिसम्बर को काशी से शुरू होगा. 19 को बलिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उत्तरप्रदेश जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करेंगे.

यात्राओं के उद्घाटन में राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति रहेगी. बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकरनगर व बलिया से 19 दिसम्बर को यात्राएं प्रारम्भ होगीं. जबकि गाजीपुर से 20 दिसम्बर को यात्रा प्रारम्भ होकर आगे बढे़गी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेंगे.


Next Story