भारत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात को लिया राजधानी भोपाल की सड़कों का जायजा

jantaserishta.com
26 Oct 2022 12:39 PM IST
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात को लिया राजधानी भोपाल की सड़कों का जायजा
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कई इलाकों की सड़कें खस्ताहाल हैं और ग्वालियर में तो ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सड़कों की खातिर जूते चप्पल पहनना भी त्याग दिया है। मंगलवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी की सड़कों का हाल जानने निकले और उन्होंने सड़कों की हालत में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने राजधानी की सड़कों का हाल जानने के बाद बुधवार सुबह नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की बैठक बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री चौहान ने इस बैठक में भोपाल नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों की मरम्मत जल्द की जाये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बीते 4 माह में हुई बारिश के चलते सड़कों की हालत खराब होने और फिर उसके बाद सुधार कार्य न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़कों का मरम्मत कार्य न करने वाले ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की बात कही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे 15 दिन बाद फिर सड़कों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
ज्ञात हो कि ग्वालियर की सड़कों की हालत भी खराब है और वहां के रहवासियों में नाराजगी भी बढ़ रही है। इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री तोमर भी नाराज हैं। सड़कों की हालत सुधरने तक उन्होंने जूते चप्पल पहनना ही बंद कर दिया है और अब भी नंगे पांव नजर आते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story