मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलाल-फूल से होली खेली, देखें वीडियो

नई दिल्ली: होली पर एक तरफ जहां देशभर में जश्न का माहौल है और लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनेता भी गुलाल के रंग से पूरी तरह रंगे हुए दिख रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर लोगों को रंग लगाकर होली मनाई. तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली के जश्न में सराबोर दिखे. भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान होली के गीतों के बीच लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए शिवराज सिंह को अपने कंधों पर बिठा लिया.
#WATCH | #Holi celebrations at the residence of Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan in Bhopal, people hoist him on their shoulders as they splash colours to celebrate the festival. pic.twitter.com/woJqcSDyks
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 18, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





