भारत

अभिनय में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानें किसने दिया ये बयान

jantaserishta.com
4 Jun 2022 2:15 PM IST
अभिनय में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जानें किसने दिया ये बयान
x

फाइल फोटो 

इंदौर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधौ ने मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए जन सहयोग से खिलौने और अन्य सामान जुटाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ठेला चलाए जाने पर शुक्रवार को तंज कसा। उन्होंने इस अभियान को 'नौटंकी' करार देते हुए कहा कि चौहान ऐक्टिंग के मामले में महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

साधौ ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, 'चौहान को बच्चों के कुपोषण की चिंता होनी चाहिए। लेकिन निंदनीय है कि लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद वह ठेला चलाकर आम लोगों से खिलौने एकत्रित करने की नौटंकी कर रहे हैं।' पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में संस्कृति मंत्री रहीं साधौ ने कहा, 'चौहान को मुंबई चले जाना चाहिए। वह ऐक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।'
गौरतलब है कि चौहान ने 24 मई को भोपाल से 'अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी' (एक आंगनबाड़ी को गोद लीजिए) अभियान की शुरुआत की थी और उन्हें सूबे की राजधानी में ठेला चलाकर आम लोगों से आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए खिलौने, किताबें और अन्य सामान जुटाते देखा गया था। मुख्यमंत्री इस अभियान के तहत 31 मई को इंदौर की सड़कों पर भी उतरे थे और उन्होंने शहर से 8.5 करोड़ रुपये के दान के साथ ही लाखों रुपये के खिलौने, खेलकूद सामग्री, कपड़े, कुर्सियां तथा अन्य सामान जुटाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story