भारत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की 100 बिस्तरों का अस्पताल और स्टेडियम बनाने की घोषणा

HARRY
15 Sep 2021 5:26 PM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की 100 बिस्तरों का अस्पताल और स्टेडियम बनाने की घोषणा
x
बड़ी खबर

जोबट: सीएम शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन कार्यक्रम के लिए गुरुवार को जोबट पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया, मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने जोबट में 100 बिस्तरों का अस्पताल और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने जिले का औद्योगिक विकास करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ग्राम उमरी में 28 हेक्टेयर में छोटे उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के मंच से महिला स्व सहायता समूह की सदस्य से चर्चा की। समूह की सदस्य गन बाई सीएम से कहा कि भीली भाषा में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाए, जिस पर उन्होंने इसे जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। सीएम ने गन बाई के साथ भीली बोली में बात की। सीएम के आश्वासन पर सभा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

सीएम ने इस दौरान गन बाई से पूछा कि वर्मी कंपोस्ट से आपकी कितनी आय होती है, तो इस पर उन्होंने बताया कि जैविक खेती के जरिए सब्जी और फल उगाने पर उन्हें सालभर में 80 से 90 हजार रुपये तक आय हो जाती है। इस पर सीएम शिवराज ने सभी से तालियां बजवाई। पूछा आगे क्या योजना है। इस पर गनबाई ने कहा अब मैं अन्य दीदियों को भी जैविक खेती का प्रशिक्षण देना चाहती हूं। यहां से सीएम रोड शो के लिए रवाना होंगे। जोबट में मुख्यमंत्री को आदिवासियों के पारंपरिक शास्त्र तीर और कमान भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने जैसे ही तीर को कमान पर चढ़ाया सभा में उपस्थित लोग हर्षित हो उठे। इसके बाद रोड शो में उन्होंने जोबट के ग्राम बड़ा गुड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया इसके बाद आंबुआ के लिए रवाना हो गए हैं।
लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य करते दिखे सीएम शिवराज
जोबट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद गुमान सिंह डामोर और स्थानीय नेताओं के साथ जमकर थिरके। मुख्यमंत्री को मस्ती में झूमते देख आस-पास मौजूद सैकड़ों लोग भी थिरकने लगे। आदिवासियों की संस्कृति में उनके लोक नृत्य और संगीत का सबसे अहम स्थान है। जब आदिवासी अपने पारंपरिक वेशभूषा और साजो-समान के साथ नाचते गाते हैं तो उन्हें देखकर शायद ही ऐसा कोई हो जो बिना थिरके रहे सके। कुछ ऐसा ही दृश्य आज देखने को मिला जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने अलीराजपुर प्रवास के दौरान जोबट के लोक कलाकारों के साथ नृत्य करते दिखाई दिए।
Next Story