Top News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंपा इस्तीफा, राज्यपाल से मिले मोहन यादव

jantaserishta.com
11 Dec 2023 12:31 PM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंपा इस्तीफा, राज्यपाल से मिले मोहन यादव
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

#WATCH | BJP leader Shivraj Singh Chouhan tenders his resignation to Governor Mangubhai C. Patel at Raj Bhavan in Bhopal after party leader Mohan Yadav was elected as the new Chief Minister of Madhya Pradesh pic.twitter.com/4Nrmn73BKb

— ANI (@ANI) December 11, 2023

भाजपा नेता मोहन यादव के मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा।

#WATCH | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav meets Governor Mangubhai C. Patel at Raj Bhavan in Bhopal and stakes claim to form the government pic.twitter.com/kQ5mMfkk14

— ANI (@ANI) December 11, 2023

कौन हैं मोहन यादव
8 दिनों के इंतजार के बाद अब उस सवाल का जवाब सामने आ गया है जिसने राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के मन में कुलबुलाहट मचा रखी थी। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता मोहन यादव को सूबे का सीएम बनाया गया है। मोहन यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के काफी करीबी माने जाते हैं। वो राज्य के बड़े ओबीसी नेता हैं। यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का खास भी माना जाता है।

58 साल के मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री थे। यादव ने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी माने जाते हैं। यादव ने साल 1984 में ABVP उज्जैन के नगर मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वो साल 1993 से 1995 के बीच आरएसएस उज्जैन शहर के खंड कार्यवाह का पद संभाले। वो राज्य के सबसे बड़े यादव फेस में से एक हैं।

#WATCH | Bhopal | “Heartiest congratulations. Madhya Pradesh now has its new Chief Minister, heartiest congratulations,” says former Chief Minister and senior BJP leader Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/ZIUT4lX9vx

— ANI (@ANI) December 11, 2023

मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। एमपी के नए सीएम मोहन यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं। राज्य में ओबीसी की कुल आबादी पचास फीसदी के आसपास है। ऐसे में भाजपा ने यादव को सीएम बनाकर एक बड़ा दांव चला है। सियासी जानकारों का कहना है कि भगवा दल को इसका आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।

मोहन यादव को एबीवीपी, आरएसएस और भाजपा- तीनों जगह काम करने का लंबा अनुभव है। साल 2013 में मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से पहली बार विधायक बने। वो साल 2018 और इस चुनाव (2023) में भी विधायक बने। इस सीट से यादव ने हैट्रिक लगाई है। दिल्ली से पहुंचे भाजपा के तीन पर्यवेक्षकों- मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा ने विधायक दल के साथ बैठक की। बैठक में मोहन यादव को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाया है।

#WATCH | Firecrackers being burst outside the residence of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav in Ujjain, as celebrations continue after the announcement of his name. pic.twitter.com/83784fD4sp

— ANI (@ANI) December 11, 2023

Next Story