भारत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वायदा कारोबार में व्यस्त: कमलनाथ
jantaserishta.com
15 Sept 2023 11:35 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी वार पलटवार का दौर जोर पकड़े हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ उन पर हमले बोले जा रहे हैं। अब तो कमलनाथ ने शिवराज को वायदा कारोबार में व्यस्त रहने की बात कही है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं।"
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कमलनाथ ने कहा कि "जनता सब जानती है इसी लिए कह रही है, आप इतने सच्चे थे तो शिवराज जी, कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी? मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है? आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी?"
कमल नाथ ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।
Tagsकमलनाथबीजेपीकांग्रेसमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानKamal NathBJPCongressChief Minister Shivraj Singh ChauhanShivraj Singh Chauhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





