भारत

मुख्यमंत्री ने शेयर किया स्टिंग ऑपरेशन का ये वीडियो, कहा- अब बीजेपी का असली चेहरा सामने आया

jantaserishta.com
4 Nov 2020 3:50 PM IST
मुख्यमंत्री ने शेयर किया स्टिंग ऑपरेशन का ये वीडियो, कहा- अब बीजेपी का असली चेहरा सामने आया
x
देखें वीडियो

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और अब इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात के कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सोमाभाई पटेल का एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सामने आने के बाद आज सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही।

सीएम गहलोत ने कहा कि अब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है, लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए समय पर जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, "हम हमेशा कहते आए हैं कि सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग करती है और यह सबके सामने आ गया है कि किस प्रकार विधायकों की खरीद-फरोख्त की जाती है। बीजेपी ने इसे चलन बना लिया है।"

गहलोत ने कहा कि इन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में हॉर्स ट्रेडिंग की और पिछले दिनों राजस्थान में भी पुरजोर प्रयास किया लेकिन हमारे विधायकों ने इनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।

दरअसल, गुजरात विधानसभा में आठ सीटों पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे चुके एक पूर्व विधायक का कथित विडियो जारी कर भाजपा पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। यह कथित विडियो कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके सोमाभाई पटेल का बताया गया है, जो लिंबडी से विधायक रह चुके हैं।

इस वीडियो में पूर्व विधायक एक व्यक्ति से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जब व्यक्ति पूछता है कि भाजपा वाले क्या देंगे तो सोमाभाई कहते हैं कि वो सब हो गया है। वैसे थोड़ी ही कोई इस्तीफा देता होगा और यह कहते नजर आ रहे हैं। यदि कांग्रेस टिकट नहीं देगी तो कहीं से भी लड़ूंगा। जब व्यक्ति यह पूछता है कि भाजपा ने दो-पांच करोड़ दिए होंगे तो सोमाभाई का जवाब था कि पैसे सबको दिया तो हमें भी दिया। किसी को पैसा दिया किसी से समझौता किया।

गुजरात कांग्रेस ने आयकर, प्रवर्तन निदेशालय को इस मामले की जांच करने और मनी लांड्रिग का मामला दाखिल कर निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए। उन्होंने दावा कि इस उपचुनाव में गुजरात की जनता द्रोह करने वाले नेताओं को सबक सिखाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story