भारत

भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
6 Jun 2026 3:00 PM IST
भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
x
पटना: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व भर की क्रिकेट को चौंकाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है।
दूसरी ओर, सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में शानदार विजय प्राप्त कर बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले युवा शतरंज खिलाड़ी रेयान मोहम्मद को बिहार सरकार की ओर से 22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रेयान की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story