भारत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जाएंगे आयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

Shantanu Roy
19 Feb 2024 3:10 PM GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जाएंगे आयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन
x
बड़ी खबर
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ 20 फरवरी को अयोध्या जा रहे हैं अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्री अयोध्या जाएंगे अयोध्या में रामलाल के दर्शन करेंगे। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ में सुबह 9:00 बजे रवाना होंगे 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे 11:15 बजे मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री हनुमानगढ़ पहुंचेंगे हनुमानगढ़ में दर्शन पूजन करेंगे साधु संतों का आशीर्वाद लेंगे रामलाल के दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे इस तरह से तकरीबन 4 घंटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सभी मंत्रियों के साथ में अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है पिछले 10 सालों में देश में कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है खास तौर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मन और सम्मान बड़ा है 22 जनवरी का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मौजूद रहे पूजा अर्चना की। देशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की या एक अविस्मरणीय दिन रहा है। यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है ऐसे में उत्तराखंड सरकार भी अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन करने के लिए जा रही है प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि उन्नति के लिए प्रार्थना की जाएगी और प्रभु श्री राम के दर्शन किए जाएंगे आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जिस तरह से विकास कार्य हो रहे है उसके मद्देनजर उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए रामलाल के दरबार में जाएंगे और सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना करेंगे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सभी मंत्री मुख्यमंत्री के साथ में अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए पूजा अर्चना करेंगे एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या तक पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Next Story