भारत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की हिमाचल प्रदेश के सीएम से बात
jantaserishta.com
11 July 2023 4:54 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: उत्तरी भारत में बारिश कहर बनकर बरस रही है। हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर नज़र आ रहा है। एक के बाद एक ख़ौफ़नाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं पहाड़ के पहाड़ गिर रहे हैं तो कहीं नदियां सब कुछ अपने साथ बहाकर ले जा रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस बार बारिश ने प्रलय मचा दिया है। हर तरफ सिर्फ जलप्रलय, बाढ़, मलबा, नदियों के साथ बहते पुल, तिनके की तरह तेज़ नदियों में बहती गाड़ियां ही दिखाई दे रही हैं।
उत्तराखंड में तो पहाड़ के पहाड़ गिर रहे हैं। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी बारिश कहर बरपा रही है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है और जो मुश्किल समय इस वक्त चल रहा है, उसके संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
Tagsउत्तराखंडहिमाचल प्रदेशबारिशसीएमपुष्कर सिंह धामीसुखविंदर सिंह सुक्खूUttarakhandHimachal PradeshRainCMPushkar Singh DhamiSukhwinder Singh Sukhu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





