भारत

कविता संग्रह रमणी जौनसार के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Nilmani Pal
19 Aug 2022 7:55 AM GMT
कविता संग्रह रमणी जौनसार के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
x

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में कविता संग्रह रमणी जौनसार के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा,"पंडित शिवराम जी जौनसार बावर के पहले ऐसे कवि थे जिन्होंने हिंदी भाषा को ही अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया था।"

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता से उसके क्षेत्र, प्रदेश व देशवासियों की भावना जुड़ी होती है। कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का मान बढ़ा रहें हैं। परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हाल में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन मैच खेलकर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर मुकाम हासिल किया है।

खिलाड़ी अपने संघर्ष व मेहनत के बलबूते पर अपने सपनों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में भारत लीडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है।

Next Story