मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया 9 मोबाइल साइंस लैब का फ्लैगऑफ

Dehradun. देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय से चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों के सरकारी विद्यालयों के लिए 9 मोबाइल साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।
कैंप कार्यालय से चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए 9 मोबाइल सांइस लैब का फ्लैगऑफ किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 8, 2025
निश्चित रूप से यह प्रयास विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने और 'नवाचार आधारित शिक्षा' को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन… pic.twitter.com/swuAU91viv
इन मोबाइल साइंस लैब्स के जरिए विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को न केवल विज्ञान की बुनियादी और उन्नत जानकारी मिलेगी, बल्कि वे व्यावहारिक अनुभव का भी हिस्सा बन सकेंगे। इस पहल से छात्रों की वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल राज्य में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी।





