भारत

असम के मुख्यमंत्री की भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

jantaserishta.com
7 Jun 2023 11:59 AM IST
असम के मुख्यमंत्री की भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
x
भोपाल (आईएएनएस)| असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे और उन्होंने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। असम के मुख्यमंत्री सरमा बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री चौहान ने उनका गुलदस्ता सौंपकर स्वागत किया। दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात को राज्य की सियासत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस मुलाकात पर मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है, "असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से आज निवास पर भेंट कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मध्य प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। निसंदेह आपके सकारात्मक विचार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्पों की सिद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story