भारत
गांधी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश ने दी ईद की मुबारकबाद
jantaserishta.com
22 April 2023 11:07 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नमाज अद की तथा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चो में भी खासा उत्साह देखा गया, जो एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाईचारा बनी रहे, इसके लिए हम हमेशा काम करते हैं। अभी माहौल बहुत अच्छा है। पूरे एक माह रोजा रखा गया और उसके बाद आज ईद मनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने राजनीति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा आज ईद है, आज राजनीति नहीं।
इधर, ईद को लेकर पटना सहित राज्य के सभी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विभिन्न स्थानों में पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं।
Tagsईद उल फितरगांधी मैदानईदमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारEid ul FitrGandhi MaidanEidChief Minister Nitish KumarNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





