भारत

फिसली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान, कहा- नरेंद्र मोदी जी...सब लोग हैरान रह गए

jantaserishta.com
26 May 2024 5:30 PM IST
फिसली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान, कहा- नरेंद्र मोदी जी...सब लोग हैरान रह गए
x

फाइल फोटो

वीडियो वायरल.
पटना: बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार की सभी 40 सीटों और देशभर में 400 से ज्यादा सीट जीतें. और नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें. ताकि देश का विकास हो, बिहार का विकास हो. नीतीश ने कहा कि नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं हीं और आगे भी रहबे करेंगे.
रैली में नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया. 2005 से पहले शाम को डर की वजह से कोई घर से निकलने की हिम्मत नहीं करता था. काफी झगड़े होते थे, स्वास्थ्य और शिक्षा बदहाल थी. सड़कों की हालत जर्जर थी. उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था, तब कुछ ही जगहों पर सड़कें थी. बाकी सब जगह पैदल जाना पड़ता था. सीएम ने कहा कि उन लोगों (आरजेडी) को मौका मिला, लेकिन कोई काम नहीं किया.
सीएम नीतीश ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आज हमारे खिलाफ हो गए हैं तो बोलते हैं कि हमने कोई काम नहीं किया, जबकि ये पूरी तरह झूठ है. सीएम नीतीश ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक आदमी ने 9 बेटा-बेटी पैदा किए. अब बेटा-बेटी ही करते रहते हैं. जब हम उनके साथ आए तो देखा कि ये गड़बड़ करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story