भारत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

jantaserishta.com
8 March 2026 1:26 PM IST
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU  में शामिल, मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
x
देखें वीडियो.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में शामिल हो गए हैं. निशांत की ज्वाइनिंग के लिए प्रदेश जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी ऑफिस में मौजूद हैं. इसके अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौके पर मौजूद हैं.

जनता दल यूनाइटेड के विधायक हरिनारायण सिंह ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल के बाद ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. जबकि निशांत कुमार भी अप्रैल में होने वाले एमएलसी चुनाव के जरिए एमएलसी बनेंगे.
कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत को नई सरकार में डिप्टी CM बनाया जाएगा. नीतीश कुमार के एक करीबी ने शनिवार को दावा किया कि उनके पिता के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में निशांत को डिप्टी CM बनाने का "सबकी सहमति से" फैसला लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null