भारत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
jantaserishta.com
21 July 2023 4:00 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे हैं। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए शुक्रवार को 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के हैं। इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं, जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं शोभा अहोतकर ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन किया।
कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tagsपटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारअग्निशमन वाहनPatnaChief Minister Nitish KumarNitish Kumarfire fighting vehicle
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





