भारत

करनाल के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, सुना किसानों का दर्द

Shantanu Roy
20 April 2024 4:15 PM IST
करनाल के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, सुना किसानों का दर्द
x
करनाल। हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद आज शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल के इंद्री एरिया में ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसल का जायजा लेने पहुंचे। यहां किसानों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए कृत संकल्पित है।
किसानों की खराब फसल के लिए सरकार की ओर से विशेष कार्यवाही की जाएगी और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका किसानों को पूरा लाभ मिल रहा है। आज प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को इंद्री क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई थी। इस अवसर पर उनके साथ इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, मेहर सिंह कलामपुरा, धर्मपाल शांडिल्य, रघुबीर बत्तान सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story