भारत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
jantaserishta.com
24 Dec 2022 11:25 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आज तक | फाइल फोटो
पढ़े पूरी खबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बाबत जानकारी देते हुए सीएम खट्टर ने बताया कि प्रदेश में चल रही तमाम परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी विस्तार से दी गई है. इसके साथ ही जंगल सफारी के उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा आने का न्यौता दिया गया है.
उन्होंने बताया कि सूरजकुंड में होने वाले मेले को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की गई. जी-20 के सदस्यों को भी (आधिकारिक रूप से भले ही उनके प्रोग्राम में शामिल ना हो) सूरजकुंड मेले में बुलाया जाएगा. प्रदेश की तमाम परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री ने विस्तार से बात करी और उन्होंने हमारी कई योजनाओं की तारीफ भी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार पहचान पत्र योजना की तारीफ की है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस यात्रा का हरियाणा में कोई असर नहीं है. यह लोग अपने लोगों को ही जोड़ लें, वही काफी है. कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 नियमों का पालन करने की बात बिल्कुल सही है. सरकारों का काम होता है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधित अलर्ट का पालन कराया जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





