भारत

मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास

Shantanu Roy
4 Dec 2023 9:58 AM GMT
मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास
x

जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जनपद के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे। यहां वह प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी महराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये हैं। इस मुख्यमंत्री ने जींद वासियों के लिए 500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इससे पहले उन्होंने तेग बहादुर गुरुद्वारा में माथा टेका। जिसमें उन्होंने जींद के नगर परिषद कार्यालय का उद्घाटन व 589.49 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा सुंदर नगर सड़क निर्माण व गोहाना रोड पर पांडव द्वार का शिलान्यास किया। इसके साथ ही देवी मंदिर के निकट जयंती द्वार का शिलान्यास किया।

Next Story