भारत

"लाभार्थी संवाद" कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Nilmani Pal
11 Sep 2022 11:16 AM GMT
लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
x

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में आज रविवार को जवाहर पार्क, सुंदरनगर में आयोजित "लाभार्थी संवाद" कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

ऊना में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में जनता से संवाद भी किया। तो वहीं, अपने संबोधन के दौरान CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसा और कहा- जब ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू हुई थी तब हम हिमाचल प्रदेश में सत्ता में नहीं थे, सरकार कांग्रेस की थी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे। कांग्रेस पार्टी आज भी वीरभद्र सिंह के नाम पर ही वोट मांग रही है।

तो वहीं, इस कार्यक्रम से पहले आज CM जयराम ठाकुर ने हिमाचल के ऊना में सदर थाना ऊना के तहत कुठार कला में सुबह के समय हुए भीषण सड़क हादसे पर ट्वीट के जरिए दुख जाहिर किया था। इस भीषण हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी करते हुए लिखा- ऊना में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु वाली खबर अत्यंत दर्दनाक एवं दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

Next Story