
x
Jharkhand झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में श्रमिकों को लाभ पहुँचाने, कौशल विकास और रोजगार सृजन के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनका जोर था कि राज्य के श्रमिकों को न केवल राज्य और देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल विकास को प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए कि राज्य में श्रमिकों के हित और रोजगार से जुड़े सभी कार्यक्रम सही ढंग से लागू हों। बैठक का उद्देश्य श्रम विभाग की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना और राज्य के श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना था।
Next Story





