भारत
नैनीताल की घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान, सभी मदरसों के सत्यापन के निर्देश
jantaserishta.com
10 Oct 2023 2:27 PM IST

x
देहरादून: नैनीताल जिले के ज्योलिकोट स्थित अवैध मदरसे में बच्चों के साथ हुई अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए गृह सचिव को निर्देश दिया है कि प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे मदरसों का तुरंत सत्यापन कराया जाए। जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। गृह सचिव ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय घटना का मामला सामने आया था। मदरसे में पढ़ने वाले किसी छात्र के परिजनों ने नैनीताल जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्रों से मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को मदरसे में छापेमारी की थी। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पाया कि मदरसे में छात्रों को भेड़-बकरियों की तरह कमरों में रखा पाया गया था। मदरसे में बच्चों के रहने के लिए कोई उचित व्यवस्था तक नहीं थी। छात्रों को गंदा पानी पिलाया जा रहा था।
टीम को छापेमारी के दौरान रसोई में बदबूदार खाना मिला। मदरसे में 34 छात्रों का पंजीकरण है, लेकिन छापेमारी के दौरान टीम को 24 छात्र उपस्थित मिले। जबकि 10 अन्य छात्र अपने परिजनों के साथ घर पर हैं।
छात्रों ने टीम को बताया था कि मदरसा संचालक मारपीट करता था। मौलवी और उसका बेटा इब्राहिम छात्रों को अश्लील वीडियो भी टीवी पर दिखाता था। जब छात्र इसका विरोध करते थे तो उनके साथ मारपीट की जाती थी।
Tagsनैनीतालमुख्यमंत्री धामीमदरसपुष्कर सिंह धामीNainitalChief Minister DhamiMadrasPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





