भारत
चुनावी जनसभा के बाद टेकऑफ नहीं कर सके मुख्यमंत्री, हेलिकॉप्टर में ईंधन था कम
jantaserishta.com
26 May 2024 6:31 PM IST

x
ब्रेकिंग
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के मसौढ़ी में रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद जब वे हेलिकॉप्टर में सवार हुए, तो उनका हेलिकॉप्टर टेकऑफ नहीं कर सका. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में ईंधन कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान नहीं भरी. इसके बाद नीतीश कुमार सड़क मार्ग से ही अपने आवास वापस लौट गए.
बता दें कि नीतीश कुमार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. चुनावी जनसभा को संबोधन के बाद वे वे हेलिकॉप्टर में सवार हुए. मगर, हेलिकॉप्टर में ईंधन कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान नहीं भरी. कहा जा रहा है कि ये सुरक्षा में चूक का मामला नहीं है, इसे लापरवाही कहा जा सकता है. क्योंकि हेलिकॉप्टर में पर्याप्त ईंधन नहीं था.
Tagsपटनापटना न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़चुनावी जनसभामुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारPatnaPatna NewsBiharBihar NewsElection Public MeetingChief Minister Nitish KumarNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





