भारत
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नितिन गडकरी का किया धन्यवाद, हाईवे सुधार को बताया अहम कदम
jantaserishta.com
6 Feb 2026 1:05 PM IST

x
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे नेटवर्क को बेहतर बनाने में नितिन गडकरी के लगातार सपोर्ट से राज्य के विकास को नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश में एनएच नेटवर्क को सुधारने और विकसित करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा और नए बन रहे ग्रीन फील्ड पोर्ट्स की कनेक्टिविटी पर फोकस देखकर बहुत खुशी हुई। खासकर मछलीपट्टनम पोर्ट को जोड़ने वाला कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट राज्य के अंदरूनी इलाकों को पोर्ट से जोड़ने और लॉजिस्टिक्स लागत कम करने में बहुत अहम साबित होगा। उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि आंध्र प्रदेश में नेशनल हाईवे के तेजी से काम पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी मदद और सपोर्ट देगी।
इससे पहले, गुरुवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में एनएच-65 और एनएच-216 के जंक्शन को एनएच-216 के मछलीपट्टनम बाईपास सेक्शन के जरिए मछलीपट्टनम पोर्ट से जोड़ने वाली 6-लेन बाहरी पोर्ट कनेक्टिविटी सड़क के निर्माण के लिए 573.77 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर कर दिया गया है। गडकरी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मछलीपट्टनम पोर्ट और नेशनल हाईवे कॉरिडोर के बीच सीधा और आसान कनेक्शन देगा, जिससे माल ढुलाई का समय कम होगा, ट्रैफिक जाम कम होगा और कुल लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ेगी।
मंज़ूर किए गए काम में 6-लेन मुख्य सड़क, सर्विस रोड, तीन फ्लाईओवर और एक ओवरपास-कम-रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शामिल हैं। इससे पोर्ट और मुख्य हाईवे के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। गडकरी ने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट से राज्य के अंदरूनी इलाकों में विकास और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
Tagsमुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडूनितिन गडकरीचंद्रबाबू नायडूChief Minister Chandrababu NaiduNitin GadkariChandrababu Naidu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





