भारत

ब्रिक्स की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की सराहना की

jantaserishta.com
14 Sept 2026 12:56 PM IST
ब्रिक्स की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की सराहना की
x
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पोस्ट में कहा, "मुझे खुशी है कि भारत ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की और दुनिया की कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को ऐसे समय में एक साथ लाया जब दुनिया में बड़े बदलाव हो रहे हैं। नई दिल्ली घोषणापत्र में मजबूत बहुपक्षीय संस्थाओं, मजबूत सप्लाई चेन, इनोवेशन, टिकाऊ विकास और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर सहयोग पर जो जोर दिया गया है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। ये ऐसे मुद्दे हैं जो आने वाले दशकों में वैश्विक विकास और समृद्धि की दिशा तय करेंगे।"
सीएम नायडू ने कहा, "आज भारत एक भरोसेमंद मंच के तौर पर उभरा है, जहां अलग-अलग नजरिए वाले देश एक साथ आ सकते हैं, रचनात्मक बातचीत कर सकते हैं और आम सहमति बना सकते हैं। विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाते हुए आम सहमति बनाने की यह क्षमता, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और रुतबे को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक आयोजन में नेतृत्व के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करता हूं। आज, दुनिया भर में भारत की आवाज पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास और सम्मान के साथ सुनी जा रही है!"
वहीं, एक दिन पहले रविवार को उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने एक्स पर जारी बयान में कहा, "भारत के लिए गर्व का ब्रिक्स 2026। नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल समापन भारत के लिए बेहद गर्व का क्षण है। ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग 50 फीसदी आबादी और 40 फीसदी वैश्विक जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में इस समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है।"
पवन कल्याण ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने "लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" की थीम के तहत ब्रिक्स की अध्यक्षता का सफलतापूर्वक संचालन किया है। मैं प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, हमारे राजनयिकों, अधिकारियों और उस हर टीम को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी समर्पित कोशिशों से यह शिखर सम्मेलन सफल हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, "इस शिखर सम्मेलन ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग, व्यापार, निवेश, मजबूत सप्लाई चेन और विकास वित्त के एजेंडे को मजबूत किया। साथ ही, एआई, नवाचार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में सहयोग को भी आगे बढ़ाया। इसने शांति और सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, जलवायु कार्रवाई, सतत विकास और 'ग्लोबल साउथ' की मजबूत आवाज के लिए सामूहिक प्रयासों को भी बल दिया।"
पवन कल्याण ने कहा, "ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाना इन साझा प्राथमिकताओं को सार्थक सहयोग और कार्रवाई में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर हमारे देश के बढ़ते आत्मविश्वास और रचनात्मक नेतृत्व को प्रदर्शित किया है। ब्रिक्स मजबूत साझेदारियां बनाता रहे, साझा अवसर पैदा करे और एक अधिक लचीली, समावेशी और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान दे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story