भारत

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला

Kunti Dhruw
1 Aug 2021 5:16 PM GMT
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री बोम्मई, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकता है फैसला
x
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। एक दिन पहले यानी शनिवार को वह दिल्ली से बंगलूरू लौटे थे। माना जा रहा है कि उनका यह दिल्ली दौरा राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा हुआ है। बोम्मई को हाल ही में बीएस येदियुरप्पा की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

सीएम बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि कहा कि अगले एक-दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से दिशानिर्देश मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एक बार फिर दिल्ली जाना होगा। तब मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा।


Next Story