भारत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

jantaserishta.com
31 Jan 2022 8:53 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे साईंस कॉलेज मैदान: सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
x

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम एयरपोर्ट से सीधे साईंस कॉलेज मैदान पहुंचे और वहां लोकसभा सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार उपस्थित थे। गौरतलब है कि 3 फरवरी को आयोजित उक्त कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे।

राहुल गांधी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। इस अवसर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story