भारत
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक,नहीं रहे पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह
Rounak Dey
27 April 2023 12:50 PM GMT

x
सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
जनता से रिश्ता वेबङेस्क | पंजाब के पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह (74) का बुधवार रात कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया। कौर सिंह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे और दो दिन पहले उन्हें उपचार के लिए पटियाला और उसके बाद कुरूक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज संगरूर के गांव खनाल खुर्द में किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
Next Story