भारत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का किया उद्घाटन

Admin Delhi 1
13 March 2023 2:44 PM GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव 2023 का किया उद्घाटन
x

जयपुर: राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में उद्घाटन किया। गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसा दृष्टा देश को मिला', 'देश की सरकार ने मिलेट पर काम कर रही है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार यदि किसानों के हित में एमएसपी पर खरीद का कानून बनाए तो किसानों की अनेक तरह की समस्याओं का निदान हो सकता है। उन्होंने सामाजिक काम के लिए सामाजिक सिक्योरिटी एक्ट बनाने के लिए बात कही। इसका आयोजन मिलेट्स उत्पादकों, कृषि व्यवसायी, स्टार्टअप, एफ.पी.ओ., स्वयंसेवी संस्था, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों के सहयोग से किया गया है। इस कॉनक्लेव में मिलेट्स स्टार्टअप एवं कृषि प्रंस्करण के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए है।

कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि बाजरा के क्षेत्र एवं उत्पादन में राजस्थान का देशभर में प्रथम स्थान है। देश में बाजरा क्षेत्रफल में राजस्थान का हिस्सा 57.10 प्रतिशत है तथा उत्पादन में 41.71 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसी तरह राष्ट्र में ज्वार के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में राज्य का तीसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मिलेट्स प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में राजस्थान मिलेट्स मिशन की घोषणा की गई। जिसके तहत बाजरा व ज्वार की खेती के प्रोत्साहन, उत्पादन में वृद्धि, घरेलू खपत को बढ़ावा देने एवं मुख्य संवर्धन के लिए कई रणनीतियां अपनाई जा रही है। इसी के तहत बीज मिनिकिट्स का वितरण किया गया है। साथ ही उत्पादन में वृद्धि फसलोत्तर प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन के लिए जोधपुर में मिलेट्स उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है।

Next Story