भारत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Nilmani Pal
15 Aug 2023 2:27 AM GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने आवास पर फहराया तिरंगा
x

राजस्थान। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। बता दें कि आज ही के दिन 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था. आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई. लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे. जय हिन्द.

Next Story