भारत

सीबीआई एक्शन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

jantaserishta.com
28 Sept 2023 5:59 PM IST
सीबीआई एक्शन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन की जांच CBI कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में PE दर्ज कर लिया है। अब इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे ऊपर 33 से ज्यादा केस कर दिये हैं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। ये भी जांच कर लें, कुछ भी नहीं निकलेगा। बीजेपी सरकार डराने की कोशिश कर रही है मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं।' केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं। सीएम ने आगे कहा, 'यह पहली जांच नहीं है। उनलोगों ने 50 से ज्यादा जांच की है। उनलोगों ने 33 से ज्यादा केस मेरे खिलाफ दर्ज कर लिये हैं। इनकी पिछले 8 सालों से जांच हो रही है लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। इसलिए इन्होंने एक नई जांच शुरू कर दी है। इसका भी स्वागत है। इसमें भी कुछ नहीं मिलेगा।' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चुनौती देने के अंदाज में कहा कि अगर बंगले के रेनोवेशन की जांच में कुछ नहीं मिला तो पीएम मोदी इस्तीफा देंगे?
बता दें कि इससे पहले बुधवार को यह जानकारी सामने आई थी कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास के निर्माण के संबंध में दिल्ली सरकार के अज्ञात लोक सेवकों द्वारा कथित रूप से की गई अनियमितता और कदाचार को देखने के लिए प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की है। पीई यह देखने के लिए दर्ज की जाती है कि क्या आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के वास्ते प्रथम दृष्टया कोई सामग्री है या नहीं।
सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सोमवार को पत्र लिखकर उससे आवास से संबंधित रिकॉर्ड मांगे हैं जिनमें बदलाव के संबंध में उसके अधिकारियों की सिफारिश और मंजूरी, निविदा दस्तावेज़, ठेकेदारों द्वारा लगाई गई बोली, भवन योजना को मंजूरी और मॉड्यूलर रसोईघर, मार्बल का फर्श और अन्य सजावटी कार्य जैसी बेहतर विशिष्टताओं के लिए ग्राहक से अनुरोध शामिल हैं। एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी से ठेकेदार एके बिल्डर्स और परियोजना के सलाहकार को किए गए भुगतान से संबंधित रिकॉर्ड जमा करने को भी कहा। साथ में कई अन्य दस्तावेज़ भी मांगे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story