भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हमला, कहा- क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई है

jantaserishta.com
11 Aug 2022 4:25 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हमला, कहा- क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई है
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पीएम मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले तंज पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने गरीब के खाने पर भी टैक्स लगा दिया है, वहीं बड़े व्यापारियों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है.

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ठीक है? वह बोले कि किसी सरकार ने अबतक नहीं कहा था कि देश की सुरक्षा के लिए पैसे की कमी है. केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र ने पेंशन सुविधा खत्म करने के लिए अग्निवीर योजना की शुरुआत की.
आगे कहा गया कि केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लाने से भी मना किया है. केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के लिए पैसा नहीं होने की बात कही है और इस साल इसमें 25% की कटौती हुई है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story