भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
10 Jun 2022 11:12 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शेयर की ये तस्वीर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों काफी मुश्किलों में है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए जैन को 13 जून तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया है। गुरुवार को कोर्ट की ओर से कस्टडी बढ़ाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई। सत्येंद्र जैन को कट्टर ईमानदार बताते रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कस्टडी बढ़ाए जाने पर तो चुप्पी साध रखी है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने जैन की दो तस्वीरों वाले एक ट्वीट को रिट्वीट किया है।

गाड़ी में बैठे सत्येंद्र जैन काफी बीमार दिख रहे हैं और उनके मुंह से कुछ डिस्चार्ज होता हुआ दिख रहा है। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया है, ''दिल्ली को मोहल्ला क्लीनिक्स देने वाले सत्येंद्र जैन की कल की तस्वीर।'' वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी ऐसी तस्वीर वाले एक ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा गया है, ''ये वो इंसान है जिसने मोहल्ला क्लीनिक बनाया है। लोगों की ईमानदारी से सेवा की है ।भाजपा वालों एक दिन भगवान सबका हिसाब करेगा। :(''
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को राउज एवेन्यू अदालत में सुनवाई के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जैन ने अदालत परिसर से बाहर निकलते समय बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया।
जैन को ईडी की 9 दिन की हिरासत में रहने के बाद राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया। हालांकि, अदालत ने उनकी हिरासत की अवधि को पांच दिन और बढ़ाकर 13 जून तक कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत में तर्क दिया कि छापे के दौरान बरामद दस्तावेजों के बारे में उनके साथ और पूछताछ करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि ईडी ने सोमवार को जैन और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए थे। आप के वरिष्ठ नेता को ईडी ने 30 मई को कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से संबंधित एक मामले में पीएमएलए की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story