भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, नई याचिका लगाई

jantaserishta.com
27 May 2024 9:38 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, नई याचिका लगाई
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल ने अपनी नई याचिका में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कुछ दिन का और वक्त मांगा है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की गुहार लगाई है। 'आप' ने कहा कि केजरीवाल को PET-CT स्कैन और अन्य टेस्ट कराने हैं, इसलिए जांच कराने के लिए उन्होंने 7 दिन का और समय मांगा है।
केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री का 7 किलो वजन घट गया था। उनका कीटोन लेवल बहुत हाई है। उनमें किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। डॉक्टरों ने केजरीवाल की जांंच के बाद उन्हें PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत बताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story