भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अब सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

jantaserishta.com
10 April 2024 9:17 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अब सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तारी को लेकर मिले झटके के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को वैध बताया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्ट्या ईडी के पास सीएम के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उनकी गिरफ्तारी कानून का उल्लंघन नहीं है। ऐसे में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
हाईकोर्ट ने केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दी थी। फैसला आने के बाद आम आदमा पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि हम हाईकोर्ट का आदर करते हैं, लेकिन इस फैसले को शीर्ष कोर्ट में चुनौती देंगे। वहीं हाईकोर्ट जज स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा था ईडी के पास केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। स्पेशल कोर्ट द्वारा ईडी को दिल्ली सीएम की रिमांड देना भी कानून सम्मत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story