भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला, जेपी नड्डा ने कही ये बात

jantaserishta.com
29 Aug 2022 2:57 PM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला, जेपी नड्डा ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम मामले को भटका रहे हैं, वह शराब नीति पर जवाब नहीं दे रहे हैं। नड्डा ने अरविंद केजरीवाल को कोर्ट जाने की सलाह दी और कहा कि एजेंसियों को जवाब दें।
त्रिपुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा, ''सबसे पहली बात तो यह है कि अभी तक केजरीवाल साहब ने शराब नीति पर तो जवाब दिया ही नहीं। कभी कहते हैं कि हमें अंदर करना चाहते हैं। कभी कहते हैं कि हमें तकलीफ दे रहे हैं। अरे भाई प्रदेश को घाटा हो गया। इतना बड़ा घोटाला हो गया। आंकड़ों सहित सभी ने रख दिया। तू इधर, उधर की बात ना कर, यह बता का कैसे कारवां लुटा तो लुटा कहां। आप भटका क्यों रहे हैं।''
नड्डा ने आगे कहा, ''दूसरी बात यह कानून का देश है, कानून के प्रावधान हैं, इनका इस्तेमाल कीजिए। यह बीजेपी करती है ऐसा थोड़ी ना है, आप जवाब दीजिए एजेंसी को। हर आदमी यही कहता है कि मैं पाक दामान हूं, मैं ईमानदार हूं। आप कोर्ट की शरण लीजिए।'' नड्डा ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा पर अपनी सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। उनके आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें 'आप' तोड़कर भाजपा में आने का ऑफर दिया। आप के कुछ और विधायकों ने भी लालच और धमकी देकर तोड़ने के प्रयास का आरोप लगाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story