अस्पताल का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री, मरीजों के परिजन ने सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

जींद. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) गुरुवार को जींद के सामान्य अस्पताल के औचक दौरे पर पहुंचे. पहले उन्होंने जींद (Jind) के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली. सीएम के कार्यक्रम को बहुत ही लो प्रोफाइल रखा गया है. बैठक के बाद वे जींद सामान्य अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. वहीं सीएम जब सामान्य अस्पताल पहुंचे तो वहां लोगों ने उनसे शिकायत की कि आपके आने से व्यवस्था बिगड़ गई. हम सुबह से अपने मरीजों को पानी तक नहीं पहुंचा पाए है. लोगों ने पुलिस पर मरीजों को अन्दर जाने से रोकने के भी आरोप लगाए.
"प्रोटोकॉल"
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 29, 2021
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर आज दोपहर 1 बजे एक अस्पताल का दौरा करने पहुंचे लेकिन आरोप है कि प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल में सुबह 8 बजे से मरीजों को पानी तक नहीं पूछा गया। CM पहुंचे तो एक परिजन ने मुंह पर बोल दिया कि आपके प्रोग्राम की वजह से सुबह से सब परेशान हैं यहां। pic.twitter.com/cYkOvLECSQ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





