VIDEO: भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना पहुंचे अपने पैतृक गांव, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

नई दिल्ली: देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनका जमकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें सजी हुई बैलगाड़ी में बिठाया और पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया। उन्होंने स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि देश प्रगति कर रहा है, लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान सभी को समस्याओं से मुकाबला करने के लिए एकजुट होने की अपील की। चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वह अपनी मातृभाषा तेलुगू और अपनी जन्मभूमि से बहुत प्यार करते हैं।
Chief Justice of India Justice NV Ramana takes bullock cart ride to his native village Ponnavavaram in Krishna district. He received a rousing welcome from friends, family & villagers. It is his 1st visit to his native village after taking over as CJI. pic.twitter.com/W6HxCUEydd
— SNV Sudhir (@sudhirjourno) December 24, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





