भारत

भारत के मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी

jantaserishta.com
10 Dec 2021 1:55 PM IST
भारत के मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी
x

दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी.

सीडीएस बिपिन रावत (Bipin Rawat) का हेलीकॉप्टर Mi-17 V5 तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था. इस हादसे में CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के कई अधिकारियों की भी मौत हो गई. सीडीएस बिपिन रावत जिस हेलीकॉप्टर से तमिलनाडु के वेलिंगटन जा रहे थे उसमें उनकी पत्नी अलावा दो सैन्य अफसर, जवान और हेलीकॉप्टर के चालक दल में शामिल सदस्य मौजूद थे. ये जनरल साहब की आखिरी यात्रा के साथी थे. हेलीकॉप्टर में सवार इन 14 लोगों में से एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और देश उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है. जनरल बिपिन रावत समेत हादसे के शिकार सभी लोगों को देश नम आंखों से याद कर रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story