चीफ जस्टिस को हुआ कोरोना: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मिले संक्रमित, AIIMS में भर्ती

फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. हर दिन नए मामलों में तेज़ी आ रही है. वहीं इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. भारत में अब तक 1 करोड़ 26 लाख 86 हज़ार 49 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 65 हज़ार 547 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. देश में अभी 7 लाख 88 हज़ार 223 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
बिहार में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गई है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल को कोरोना हो गया है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





