भारत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का मतदाताओं को संदेश

jantaserishta.com
18 April 2024 8:57 PM IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का मतदाताओं को संदेश
x
देखें वीडियो

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का मतदाताओं को संदेश, देखें वीडियो

निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार यानी 18वीं लोकसभा और चार राज्यों में विधान सभाओं के लिए चुनाव के क्रम में मतदाताओं का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दुनिया के किसी देश की तुलना में यह सबसे बड़े स्तर पर संपन्न किया जा रहा है। कल पहले चरण के मतदान के साथ इस उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर, निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुलभ, सहभागी और प्रलोभन-मुक्त मतदान कराने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। पिछले दो वर्षों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोग और इसकी टीमों ने भारत के मतदाताओं को सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक कड़ी मेहनत और सावधानीपूर्वक क्रियाकलाप पूरा किया है। यह मतदान अनेक परामर्शों, समीक्षाओं, विभिन्न क्षेत्रों के दौरों, अधिकारियों के व्यापक प्रशिक्षण और नई तथा समय के अनुरूप संचालन प्रक्रियाओं के निर्माण के बाद हो रहा है। इसमें देश भर में एजेंसियों, संगठनों के एक बड़े स्पेक्ट्रम के साथ सहयोग भी शामिल है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त (ईसी) ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू सहित आयोग ने आम चुनाव 2024 के पहले चरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आज दोपहर 12 बजे मतदान संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शेष 6 चरणों के मतदान 1 जून तक जारी रहेंगे। लगभग 97 करोड़ मतदाता वोट देने के लिए उत्सुक हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।
निर्वाचन आयोग का मानना है कि अब मतदाताओं के लिए कदम उठाने का समय आ गया है। आयोग ने पूरी ईमानदारी से मतदाताओं से अपने घरों से बाहर निकलने, मतदान केंद्र पर जाने और जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने की अपील की है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित एक संदेश में, सीईसी राजीव कुमार ने सभी मतदाताओं से बिना चूके मतदान करने की अपील की।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story